Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सामूहिक विवाह मे बरहनी ब्लॉक परिसर में 64जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र मे

रिपोर्ट! नवीन राय

चंदौली,
धीना।बरहनी ब्लॉक परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें कुल निर्धारित पंजीकृत 68 जोड़ों में 64 जोड़ो ने वैदिक मंत्रोच्चार व शहनाई के बीच अग्नि के फेरे लेकर एक दूजे का होने का शपथ लिया।मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सभी नव दम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया।

सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए विभिन्न गांवों के वर व वधु पक्ष के लोग दोपहर से ही ब्लॉक परिसर में जुटने लगे।कार्यक्रम में दोनों पक्षो के लोग शादी का साक्षी बनने को उत्सुक रहे।सामुहिक विवाह में कुल 17 मंडप में प्रत्येक अलग अलग मंडप में कुल 4 जोड़ों का शादी कराया गया।

निर्धारित सामूहिक विवाह में 68 जोड़ो में 64 जोड़े शामिल हुए।इसमें 62 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज व दो जोड़ो का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुआ।मौके पर उपस्थित जनसमूह ने नवदम्पतियो को पुष्पवर्षा कर शुभकामनाएं दिया।विवाह के परिणय सूत्र में बंधने का ब्लॉक परिसर साक्षी बना रहा।

मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवार की लड़कियों की शादी करवाने के लिए सामूहिक विवाह योजना लाई है।इस योजना की जितनी तारीफ किया जाए वह कम है।गरीब परिवार को अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इसके लिए यह योजना मिल का पत्थर साबित करेगा।लड़कियों का कन्यादान व शादी करना पुनीत कार्य है।इसमें सबको बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।समाज से गरीबी को दूर करने के लिए ऐसे आयोजन करने से एक बहुत बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी।

इस मौके पर बीडीओ राजेश नायक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य,एडीओ समाज कल्याण राजकुमार चौधरी, एडीओ पंचायत रितेश सिंह, कोऑपरेटिव राजेश सिंह, एपीओ आशीष सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह दीपू,संतोष बिन्द, अजीत सिंह, पवन सिंह, रविन्द्र त्रिपाठी,सौरभ कुमार, प्रभात कुमार, आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ