Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शैक्षणिक ऑकलन से छात्रों में आता है निखार - निदेशक ।

परीक्षा मे ज्यादा से ज्यादा अंक लाने के दिये गये टिप्स

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा (चन्दौली) : भोजापुर स्थित बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में छात्रों का शैक्षणिक ऑकलन के लिये गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान शिक्षकों ने कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं का शैक्षणिक आंकलन करते हुए प्रश्न उत्तर का प्रमाण पत्र वितरण किया । इस मौके पर शिक्षक सहित छात्र और अभिभावक मौजूद रहे ।

                       भोजापुर स्थित बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में छात्रों का शैक्षिणक आंकलन करते शिक्षक

राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा लगातार शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिये नवाचार कार्यक्रम किया जा रहा है । इसी क्रम में बीएनसीसी स्कूल में छात्र अभिभावक गोष्ठी के दौरान छात्रों के शैक्षणिक गुणवत्ता का आंकलन किया गया । इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों को छात्र छात्राओं का सराहना किया गया । कम अंक पाने वाले छात्रों को बेहतर अंक लाने के लिये टिप्स दिये गये ।

 निदेशक डाॅ. अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि शैक्षणिक आंकलन से बच्चों के शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर होता है । शिक्षकों के साथ अभिभावकों का प्रयास रंग लाता है ।

इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा, मंजू ओझा, बंशीधर पाठक, विनोद यादव, राजीव सिंह, अजय भारती, अभय विश्वकर्मा, चंदन पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, संध्या, सदा, शबाना, संगीता, वीणा आदि शिक्षक मौजदू रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ