Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और आवश्यकता बनाये रूचिकर-प्राचार्य

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर 

सकलडीहा (चन्दौली) निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशन पर गुरूवार को डायट प्राचार्य डॉ माया सिंह की अध्यक्षता में दूसरे दिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की विज्ञान किट पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यशाला की शुरूआत किया गया।
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर विज्ञान किट पर चर्चा करते प्रवक्ता व प्राचार्य

दूसरे चरण के कार्यशाला में विज्ञान किट के परिचय, आवश्यकता उपलब्धता, उपकरण एवं प्रकरण अनेक, दैनिक जीवन में विज्ञान की महत्ता व पदार्थ के पृथक्करण, पास पड़ोस में होने वाले परिवर्तन, तंतु से वस्त्र तक, जंतुओं की संरचना एवं उनके कार्य पर आधारित विभिन्न सत्र का आयोजन किया गया। विज्ञान किट प्रशिक्षण के पूर्व आकलन प्रपत्र भी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भरा गया।

 प्राचार्य ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य विज्ञान शिक्षण के दौरान विभिन्न सामग्री का उपयोग करते शिक्षण को रुचिकर बनाना है। विज्ञान में नवाचार एवं अनुप्रयोगों पर अधिक ध्यान दिया ध्यान दिया जाता है । अतः बच्चों में रचनात्मकता, सृजनात्मक हेतु पर्याप्त अवसर दिए जाने की आवश्यकता है।

इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी केदार सिंह यादव, प्रवक्ता डॉ राजश्री सिंह, लिली श्रीवास्तव, जयंत कुमार सिंह, हरिवंश यादव, प्रवीण कुमार राय, डॉ जितेन्द्र सिंह, मंजु कुमारी, कमर अयुब, रमाशंकर यादव, इन्दु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ