Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विशेष मतदाता दिवस पर हर बूथ पर मौजूद रहें बीएलओ और सुपरवाइजर:एसडीएम

25 और 26 नवबंर को विशेष मतदाता दिवस का हर बूथ पर आयोजन

18 वर्ष के युवा को विशेष मतदाता दिवस पर बनाया जायेगा वोटर

चन्दौली,
सकलडीहा l भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 8 नवबंर से शुरू है। शनिवार और रविवार को विशेष मतदाता दिवस है। जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर शुक्रवार को सकलडीहा तहसील सभागार में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बीएलओ व सुपरवाईजरों की संयुक्त बैठक किया।इस दौरान विशेष मतदाता दिवस पर बूथों पर सभी बीएलओ को फार्म 6,7 और 8 के तहत आवेदन फार्म भरने का निर्देश दिया।

सकलडीहा विधान सभा में कुल 3तीन लाख 34 हजार 577 मतदाता है। जिसमें 1 लाख 74 हजार 604 पुरूष और 1 लाख 54 हजार 666 महिला मतदाता है। 858 जेंडर रेसियो है। इस क्रम में महिला मतदाताओं की अधिक से अधिक नाम डलवाने व फार्म 6,7 और 8 के तहत आवेदन लेने का निर्देश है। 8 नबवंर से अबतक फार्म 6 के तहत 2348 आवेदन प्राप्त हुआ है।

 वही फार्म 7 के तहत 1057 और फार्म 8 के तहत 232 आवेदन मिला है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने सभी 560 बीएलओं को 25 और 26 नवबंर को विशेष मतदाता दिवस पर अधिक से अधिक फार्म 6,7,8 के तहत महिला मतदाता जो 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की उम्र की होने पर उनका नाम विशेष मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्देश दिया

इस बाबत एसडीएम अनुमप मिश्रा ने बताया कि विशेष मतदाता दिवस पर बूथों की औचक निरीक्षण किया जायेगा। अनुपस्थित बीएलओ और सुपरवाईजरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर तहसीलदार अखिलेश गुप्ता, नायब तहसीलदार अमित सिंह, निर्वाचन कार्यालय प्रभारी चन्द्रभूषण सुपरवाईजर सुभाष,अम्बरीश सिंह,सतीश, सुरेश जायसवाल, सुजीत, अजीत, भवेश त्रिपाठी आदि निर्वाचन कर्मी व बीएलओ मौजदू रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ