रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा अ0सं0 151/2023 धारा 366,343,323,376,506 भादवि मे वांछित अमरनाथ यादव पुत्र रामअवध यादव उम्र 52 वर्ष को शनिवार की प्रातः 4:55 बजे रेलवे क्रासिंग बरठी तिराहा भोजापुर रोड से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया l
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सकलडीहा विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि एसपी चंदौली डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में उपरोक्त वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है l
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे नई बाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्र व का0 दिलीप कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चंदौली शामिल रहे
0 टिप्पणियाँ