Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीडब्ल्यूडी विभाग की मनमानी पर व्यापारियों मे आक्रोश,निदान नहीं होने पर दिया चेतावनी

चन्दौली,
सकलडीहा l सकलडीहा कस्बा में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की मनमानी के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश है। गुरूवार को सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौपा। समस्या का शीध्र समाधान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस मौके पर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता करके समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

फोटो: उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा को सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी पत्रक देते हुए

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सकलडीहा कस्बा में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण में भारी मनमानी किया जा रहा है। कही नाला निर्माण को लेकर गड्ढा खोदकर छोड़ दिये जाने से गंदा नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। यही नही नाला खोदाई के दौरान व्यापारियों की छज्जा भी तोड़ दिया जा रहा है।

लोगों के घरों में पानी घूस रहा है। भू माफिया जगह जगह अवैध कब्जा जमाये हुए है। जिससे व्यापारियो को बना बनाया मकान जर्जर हो जा रहा है। इससे व्यापारियों के पुन: निर्माण केा लेकर लाखों का बोझ पड़ रहा है।

आक्रोशित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शीध्र नाला निर्माण मानक के अनुसार पूरा नही कराया गया तो आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस मौके पर अध्यक्ष दिलीप गुप्त,महामंत्री श्याम बहादूर भारती,आशीष जायसवाल,शिवदास जायसवाल,नंदन कुमार सहित अन्य व्यापारी नेता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ