Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण और नगदी चोरो नें उड़ाया

सूचना पर पहुंची फॉरेन्सिक टीम नें चोरी की घटना का किया जाँच

चन्दौली,
सकलडीहा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर में बीती रात में रामेश्वर सेठ पुत्र दिलीप सेठ निवासी ग्राम बरठी कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली के आभूषण के दूकान में छत की दीवाल तोड़ कर दुकान में घुसकर सोने व चांदी के आभूषण अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुयी।

वादी की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध मु0अ0सं0-175/2023 धारा 457/380 पंजीकृत कर माल एंव मुल्जिम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छानबीन में जुटी हुयी है, फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया गया है।

एंव आस पास की सीसीटीवी फूटेज खंगाला जा रहा है ,व घटनास्थल का बीटीएस लिया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ