पति और पत्नि की गांव से एक साथ निकली शव यात्रा
दुदौली गांव के शिवम राजभर की 6 माह पूर्व जामडीह में रूक्मीना से हुई थी शादी
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
सकलडीहा l केातवाली क्षेत्र के दुदौली गांव के युवक ने पत्नी द्वारा शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की सदमे को बर्दास्त नही कर पाया। शनिवार को सुबह सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर डाउन में आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने खड़े होकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी होने पर दोनों परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी।
दुदौली गांव के स्व.घूरेलाल उर्फ राकेश राजभर के एक पुत्र शिवम और दो पुत्री नेहा और निहारिका है। एकलौते पुत्र 25 वर्षीय शिवम की शादी जून माह में (6 माह पूर्व) सदर कोतवाली के जामडीह में सेवानिवृत्त रेलकर्मी स्व्. रमेश राय के पुत्री रूक्मीना से हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति एक साथ जीने और मरने का कसम लिया था। परिवार में खुशी का माहौल था।
दिवाली से पूर्व पत्नी रूक्मीना अपने मायका चली आयी थी। किसी बात को लेकर पत्नी ने मायका में शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पति सदमे में था। सुबह 6:55बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप डाउन में आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने खड़ा होकर खुदकुशी कर लिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। इस बाबत कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव का पीएम कराने के बाद पति और पत्नी का शव को परिजनों को सौप दिया गया है।
पत्नी की मौत की सूचना पर पति पहुंचा था ससुराल
ग्रामीणों के अनुसार दिवाली से पूर्व पत्नी रूक्मीना मायका जामडीह गांव चली आयी थी। शुक्रवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पति शिवम जामडीह पहुंचा था। बार बार पत्नी के शव को देखना चाहता था। मगर परिवार के लोगों ने पत्नी के शव को दिखाये वगैर वापस लौटा दिया। सुबह मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन के सामने कूद पड़ा।
पत्नी और पति की एक साथ निकली शवयात्रा l एक साथ जीने और मरने की कसम लेने वाले पति और पत्नी का गांव से एक साथ शव निकलने पर कोहराम मच गया। दोनों परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक शिवम की माता चंदा देवी बहन नेहा, निहारिका और मृतक रूक्मीना के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।
0 टिप्पणियाँ