Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टॉपटेन अपराधियों को हर हाल मे दिलाये सजा : एएसपी


रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली,
सकलडीहा l शासन की ओर से टॉपटेन अधिकारियों को हर हॉल में पैरवी कर सजा दिलाने का निर्देश जारी हुआ है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर अपराध की समीक्षा किया। उन्होंने कोतवाल राजीव सिंह को अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया। अंत में समाधान दिवस पर पड़ने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने को बताया।

फोटो: सकलडीहा कोतवाली में समीक्षा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह

हत्या, लूट, दुष्कर्म सहित विभिन्न प्रकार की संगीन अपराध करने वालों पर शासन की ओर से सजा दिलाये जाने को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में जिले के टॉपटेन अपराधियों को कोर्ट में पैरवी कर नकेल कसने की तैयारी तेज कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सकलडीहा कोतवाली का निरीक्षण के दौरान अपराध की समीक्षा किया। हर हाल में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाते हुए चोरी की घटना पर विराम लगाते हुए खुलासा करने को बताया। इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी मीरा यादव, धर्मदेव सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

केातवाली में दरोगा और पुलिस कर्मियों का अभाव

क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना और जाम की समस्या बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र में कुल 74 गांव है। इसके बाद भी नईबाजार चौकी प्रभारी विहिन पुलिस कर्मियों के भरोशे चल रहा है। केातवाली में कुल 6 दरोगा में एक दरोगा का गैरजनपद स्थानांतरण होगया है।

तहसील स्तर का कोतवाली होने के कारण काम काज का काफी बोझ रहता है। लेकिन पुलिस और दरोगा के अभाव में पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारी को अवगत कराया गया है। शीध्र ही समस्या का समाधान किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ