पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने किया उद्घाटन
चन्दौली l मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के प्रांगण में तीन दिवसीय मंडलीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वाराणसी चंदौली जौनपुर तथा गाजीपुर की टीमे प्रतिभा किया l मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन किया l
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तथा विभिन्न जनपदों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई l
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है खेल से हम नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं खेल खेल की भावना से खेलें l
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा की यह गौरव की बात है की जनपद चंदौली मे मण्डलीय प्रतियोगिता हो रही है lखंड शिक्षा अधिकारी चकिया रामटहल द्वारा आए हुए अतिथियों का बेसिक शिक्षा परिवार की तरफ से स्वागत व अभिनंदन किया गया l
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह महामंत्री इम्तियाज़ खान, फैयाज अहमद, वीरेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह, अजीत कुमार यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, आदित्य सिंह,सुरेश अकेला कलिंद कुमार पांडे, महेंद्र पांडे, संतोष सिंह, ईश्वर चंद त्रिपाठी, आनंद सिंह, विनोद सिंह,प्रवीण कुशवाहा ,राजीव यादव,शाहबाज आलम, देव कुमार आनंद, प्रवीण त्रिपाठी, विकास यादव, अरविंद शुक्ला, यशवर्धन, तथा सभी विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी तथा अध्यापक, शिक्षामित्र, खेल अनुदेशक, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पाठक तथा संचालन डॉ ईश्वर चंद्र त्रिपाठी तथा विद्याधर मिश्र ने संयुक्त रूप से कियाl
0 टिप्पणियाँ