रिपोर्ट! संदीप कुमार मुगलसराय
चन्दौली,
डीडीयू नगर। विकास खण्ड सकलडीहा क्षेत्र के रूपेठा गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत गांव के ही मुन्ना पांडेय ने 17जून 2022 को जिलाधिकारी को पत्र देकर की थी। जिलाधिकारी ने जांच कराने के बाद ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीनकर गांव में तीन सदस्यों की टीम गठित कर दिया था। हाईकोर्ट द्वारा ग्राम प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने के बाद समर्थकों ने फूल मालाओं से लाकर स्वागत किया।
क्षेत्र के रुपेठा गांव गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर जांच करने के बाद ग्राम प्रधान राकेश कुमार के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीनकर गांव के ही सदस्यों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर विकास कार्यों का संचालन शुरू कर दिया था।
लेकिन एक बार फिर जिलाधिकारी विस्तृत जांचोपरात पिछले 7 अगस्त को ग्राम प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल कर तीन सदस्यीय गठित टीम निरस्त कर दिया था। लेकिन शिकायतकर्ता मुन्ना पांडेय ने हाईकोर्ट में इसका चैलेंज कर दिया।
लेकिन फैसला मंगलवार को गुडदोष के आधार पर दोष मुक्त कर दिया गया। ग्राम प्रधान के पक्ष में फैसला आने के बाद इसकी जानकारी होते ही समर्थकों ने ग्राम प्रधान राकेश कुमार का ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। यह कहावत हाईकोर्ट के आदेश के बाद चरितार्थ हो रही है।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मिठाई लाल,गुलाब चौहान,राममूरत राम, शैलेश यादव,सरोज कुमार,अजय कुमार सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ