Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पन्द्रह हजार का इनामिया अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर 

चन्दौली,
सकलडीहा l पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को पन्द्रह हजार के इनामिया गैंगेस्टर को पेश किया गया। सीओ राजेश कुमार राय ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोपी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। आरोपी पशु क्रुरता अधिनियम के तहत वांछित है। पुलिस को लम्बे समय से तलाश था।

धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव निवासी मोहन बिंद पशु तस्कर गोवध निवारण व पशु क्रुरता एक्ट के तहत वांछित था। जो लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ पन्द्रह हजार का इनाम के साथ गैगेस्टर में निरूद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार पशु तस्करों को धरपकड़ अभियान के तहत धीना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी को सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

फोटो: सकलडीहा सीओ आफिस में आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए सीओ राजेश कुमार राय

 गिरफ्तार आरोपी को सीओ कार्यालय में पेश किया गया। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि पन्द्रह हजार का इनामिया और गैंगेस्टर एक्ट में निरूद्ध लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिसे धीना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

 गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय, हृदय नारायण,उमाकांत व विपिन यादव रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ