Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों पर छठ पर्व को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया

रिपोर्ट! संदीप कुमार मुगलसराय

चंदौली,
डीडीयू नगर।पूर्व मध्य रेल द्वारा छठ पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंधक किए गए हैं । महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा स्वयं डीडीयू ,बिहटा, आरा, बक्सर, सासाराम का निरीक्षण किया l

 इस दौरान महाप्रबंधक ने इन स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, पे एंड यूज़ टॉयलेट, पैदल ऊपरगामी पुल, जनता मिल फूड प्लाजा, साफ-सफाई, प्लेटफार्म पर लगे वॉश बेसिन, यात्री सुविधा के क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न कार्यों का गहन निरीक्षण किया । उन्होंने यात्रियों से बात कर उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के प्रति उनसे फीडबैक लिया ।
 महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिया।

महाप्रबंधक ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर ना चलें, यह खतरनाक है । ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने तथा ट्रेनों में बीड़ी, सिगरेट का सेवन करने वालों के पर विशेष नजर रखने के लिए रेल सुरक्षा बल की टीम गठित की गयी है। जो ऐसी गतिविधियों पर निरंतर नजर रख रही है ।

 बैठक में सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार, सीपीएम आलोक कुमार, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन,एडीआरएम दीलिप कुमार, सीनियर डीईएन वारीज नयन, सीनियर डीएसटी जेबी राज, सीनियर डीएसटीई आर के कुशवाहा, डीसीएम दीपक कुमार आदि सभी ब्रांचों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ