Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टिमिलपुर मिनी सचिवालय व मंदिर के बाहर गंदगी का अंबार,जिम्मेदार मौन

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर


सकलडीहा (चन्दौली) शासन प्रशासन की ओर से मंदिर से लेकर कस्बा में साफ सफाई का निर्देश है। इसके बाद भी सकलडीहा और टिमिलपुर कस्बा में सचिववालय से लेकर मंदिर गेट तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके बाद भी प्रधान से लेकर विभागीय अधिकारी स्वच्छता अभियान को लेकर अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। डाला छठ और दिवाली से पूर्व साफ सफाई कराने की मांग किया है।

टिमीलपुर मिनी सचिवालय व मंदिर गेट के बाहर कूड़ा करकट से पटा गंदा नाला

लाखों रूपये खर्च करके गांवों में मिनी सचिवालय का निर्माण कराया गया है। जहां ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा के साथ ब्लॉक और तहसील का चक्कर लगाने से निजात मिल सके। लेकिन विभागीय अधिकारी और ग्राम सभा की ओर से कोरमपूर्ति के कारण सुविधा तो दूर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। तहसील मुख्यालय का सकलडीहा मिनी सचिवालय से लेकर टिमिलपुर कस्बा में जगह जगह कूड़ा करकट के अंबार से पटा पड़ा है।

 दिवाली और डाला छठ महापर्व आने वाला है। इसके बाद भी मंदिर गेट से लेकर सड़क पर साफ सफाई को लेकर विभागीय अधिकारी से लेकर ग्राम सभा अनजान बने हुए है। जिसे लेकर कस्बावासियों में भारी आक्रोश है। समस्या का निजात दिलाने को लेकर ग्रामीणों ने मांग उठाया है। इस बाबत बीडीओ केके सिंह ने बताया कि साफ सफाई कार्य में लापरवाही पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ