कॉलेज के बाद रास्ते में भी मनबढ ने किया छेड़छाड़ और अभद्रता
महिला सुरक्षा की ढिढोरा पीटने वाली पुलिस निकली हवा हवाई
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) सकलडीहा पीजी कॉलेज मे पढ़ने वाली द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को उसके ही गांव का रहने वाला मनबढ युवक विशाल यादव पुत्र राजकिशोर यादव निवासी ग्राम गोहदा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली ने कॉलेज कैम्पस मे घुसकर सरेआम छेड़खानी किया l गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी दिया l यहीं नहीं रास्ते मे भी जाते वक्त पुनः जबरदस्ती और अभद्रता किया l डरी सहमी युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई l परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी l सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही जारी है l
प्रदेश सरकार छेड़खानी और दुष्कर्म करने वालों पर भले सख्त हो l महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो जैसे कार्यक्रम कर महिला सुरक्षा की दावा कर रही हो लेकिन महिला उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा l आयेदिन छेड़खानी और दुष्कर्म जैसे मामले बढ़ते जा रहे है l बनारस मे मंगलवार को बीएचयू कैम्पस मे घूम रही युवती के शोहदों ने कपड़े तक उतरवा दिये बुधवार को सकलडीहा पीजी कालेज के कैम्पस मे घुसकर सरेआम छेड़खानी की गयी l जिला मुख्यालय से लेकर कालेज गेट तक मजनूओ का बसेरा बना ही रहता है l
सकलडीहा पीजी कालेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही
कालेज कैम्पस मे घुसकर मनबढ युवक ने छात्रा से सरेआम छेड़खानी किया l कॉलेज प्रशासन ने सूचना के आधे घंटे बाद इसका बिरोध कर छात्रा को शोहदे के चंगुल से मुक्त कराया तो मनबढ युवक ने गालियों का बौछार करते हुए निकल गया l डरी सहमी छात्रा पूरे दिन कालेज प्रांगण मे बैठी रही l बावजूद लापरवाह कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज समाप्त होने के बाद लड़की को सुरक्षित उसके घर तक न पंहुचाया बल्कि अकेले छोड़ दिया l जहाँ रास्ते मे पुनः उसके साथ वहीं घटना घटित हुई
0 टिप्पणियाँ