रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय
चन्दौली,
पीडीडीयू नगर। जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी क्षेत्र के एक महिला महाविद्यालय में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह पूर्वक मनाया गया। वही वक्ताओं ने इनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि रघु ठाकुर ने कहाकि पिछड़ों शोषितों वंचितों की लड़ाई के साथ ही समाज में अलख जागने का काम कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन भर काम किया। इन्द्रजीत शर्मा ने कहा कि इनका जीवन सहज और सरल था। इन्होंने समाज में लोकतंत्र की भावना लोगों में पैदा करने का काम किया। जिससे उन्हें जननायक के नाम से लोगो में पहचान बन गया।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जब सड़क सुनी हो जाएगी तो संसद आवारा हो जाएगा। इस समय यही कहावत चरितार्थ हो रही है। हमारे पूर्वज कर्पूरी ठाकुर बड़े विचारधारा के थे और समाज में परिवर्तन लाना चाहते थे। विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के उसे अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ने का काम किया। जिन्होंने झुग्गी झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे थे। इनको जगाने का काम इन्होंने किया।
इस दौरान संजय विद्यार्थी, घनश्याम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा ,मदन मोहन,हरेंद्र कुशवाहा,मुसाफिर चौहान,सुरेश यादव, केदार यादव, राजाराम सोनकर,शमीम मिल्की, गार्गी पटेल, रामविलास,रामनाथ यादव,केदार यादव,आजाद पटेल,रामभोग शर्मा,रामेश्वर ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ