एसडीएम न्यायालय में लंबित 184 मुकदमों का निस्तारण से वादकारियों मे न्याय की उम्मीद

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली,
सकलडीहा l शासन की ओर से राजस्व मामलों का निस्तारण तेजी से कराये जाने का निर्देश है। भूमि संबधी विवाद से लम्बे समय से परेशान पीड़ितों को सहुलियत मिल सके। इस क्रम में सकलडीहा एसडीएम न्यायालय में नवबंर माह में कुल 408 विभिन्न प्रकार की मुकदमों में 184 मामलों का एसडीएम न्यायालय से निस्तारण होने से पीड़ितों को काफी सहुलियत मिली है। न्यायालय के इस तत्परता से पीड़ितों में न्याय की उम्मीद जगी है।
एसडीएम न्यायालय से लेकर तहसीलदार न्यायालय में मुकदमों की निस्तारण को लेकर लम्बे समय से लोग फरियाद लगा रहे है। जिसके कारण राजस्व संबधी समस्या बरकार बनी हुई थी । शासन की ओर से लम्बित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने का निदे्रश दिया है।

 इस क्रम में सकलडीहा एसडीएम न्यायालय में धारा 24 के तहत 58, धारा 116 के तहत 104 सहित अन्य धाराओे को लेकर कुल 408 में 184 का निस्तारण कराया गया। शेष 224 दिसम्बर माह में तेजी से निस्तारण के लिये रीडर आनंद श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि अधिवक्तओं के सहयोग से राजस्व मामलों का तेजी से निस्तारण कराया जा रहा है l

 इस मौके पर एसडीएम न्यायिक विकासधर, पेशकार आनंद श्रीवास्तव, बार अध्यक्ष अशोक मिश्रा, अधिवक्ता राजकुमार सिंह,पंकज सिंह, नितिन तिवारी,सहित अन्य रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा