चंदौली,
जिला प्रशासन व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सिक्का उछाल कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।जिसमें पहले जिला प्रशासन ने बैटिंग करने का फैसला लिया। जिला प्रशासन इलेवन ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की समक्ष 205 रनों का बड़ा स्कोर रखा,लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इसमें असफल साबित हुई और 70 रनों से प्रशासन ने इस मैच को अपने नाम कर लिया।
जहां विजेता टीम को प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से ट्रैफिक प्रदान की गई वहीं उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी दी गई लेकिन बेहतर प्रदर्शन करने वाले अमन को डीएम ने ट्रॉफी देकर सम्मान दिया।इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टी.फुडें ने कहा खेल-खेल की भावना से होने चाहिए खेल को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को आगे भी प्रयास करना चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने बेहतर प्रदर्शन किया और आगे भी प्रयास करें सफलता निश्चित ही मिलेगी।वहीं एसपी डॉ अनिल कुमार ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए हार जीत खेल का एक अंश है इसे कभी नहीं घबराना चाहिए जिस प्रकार से दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है मैं सभी को बधाई देता हूं।
वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट दबाकर 205 का बड़ा लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिया।जहां जिलाधिकारी 16 रन और पुलिस अधीक्षक 31रन.बना कर आउट होने के बाद एडीएम अभय कुमार पांडे ने मोर्चा संभाले रखा है।
उन्होंने साथ रन बनाया इसके बाद विवेकानंद व्यायाम शिक्षक ने 75 रन बनाकर ओवर समाप्ति तक प्रशासन इलेवन ने 15 ओवर में 6 विकेट कंकर 205 का लक्ष्य रखा,लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया यह लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई और 15 ओवर में मात्र 136 रानी बन पाई जिससे प्रशासन 11 ने 70 रन से जीत दर्ज कर लिया। जहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सोनू मलिक ने एक चट्टान बन कर 61 रन की पारी खेली।
वही संतोष ने 19 रन बनाकर संतोष किया। इसके बाद एक के बाद एक 15 ओवर में छह विकेट गंवाकर कुल मात्रा 136 रन ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 बनाया। जहां एसपीके अंतिम बल पर कमलेश ने छक्का जड़कर परी की समाप्ति की। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इलेवन की ओर से अमन ने तीन विकेट लिए संतोष ने दो और चंदन ने एक विकेट हासिल किया।
इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से एसपी ने एक विकेट और नागेंद्र ने एक विकेट और अन्य रन आउट हो गए।इस दौरान जिला प्रशासन की टीम में निखिल कुमार फुडें,डॉ अनिल कुमार,नरेंद्र, अभय कुमार पांडेय,मनोज कुमार सिंह,राजेश कुमार, बृजेश गुप्ता,आलोक,नजरे आलम,धर्मेंद्र कुमार सिंह, विवेकानंद दुबे,कर्मवीर सिंह, प्रभात नागेंद्र,अनीश सिंह, अजीत पाल शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ