दांतों के दर्द को अनदेखा न करें,नजदीकी दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक सेें मिलें-डॉ आनंद श्रीवास्तव

सैकड़ो बच्चों का हुआ नि:शुल्क दंत एवं मुख का परीक्षण वितरण की गई दवाइयां

चंदौली,अलीनगर l दांतों के दर्द को अनदेखा न करें और बिना किसी जानकारी के मेडीकल से दवा खरीद कर ना ले जिससे उसकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है l गुरुवार को नगर स्थित सिद्धार्थ कान्वेंट स्कूल में नि:शुल्क दंत एवं मुख परीक्षण कार्यक्रम के दौरान रंजीत प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट एवं मां सरस्वती डेंटल हॉस्पिटल पंडित दीनदयाल नगर मुगलसराय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव ने यह बात को बताया l

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर डॉ आनंद श्रीवास्तव और विद्यालय प्रबंधक संतोष तिवारी एवं प्रधानाचार्य उर्मिला तिवारी ने शुरू किया वहीं डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि खान-पान करने से पहले और करने के बाद अपने दांतों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात को बताएं इस दौरान बच्चों को टूथपेस्ट, ब्रश और दवा नि:शुल्क रूप से वितरण किया गया l

अंत में सभी छात्र-छात्राओं अध्यापकों को एक मंच पर खड़ा कर दांतों को स्वच्छ कैसे रखें ?और किसी भी समस्या का समाधान होने पर अपने नजदीकी दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से मिले सलाह देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया l

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मुकेश चौरसिया ,अजय तिवारी,रिंकु कुमार,पंकज कुमार,रेनु देवी , रागिनी शर्मा,रितु प्रजापति,मोनिका प्रजापति, ज्योति रोशन,प्रिति शर्मा,सुधा शर्मा,उर्मिला तिवारी का सहयोग रहा l सभी आगंतुकों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय संयोजक चंदन तिवारी ने कियाl

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा