Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विकसीत भारत बनाने का बथावर और कटेहरा गांव वासियों ने लिया संकल्प


चन्दौली,
सकलडीहा l भारत सरकार की ओर से गांवों को सम्पूर्ण विकसीत करने का पहल शुरू किया गया है। इस क्रम में विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत 15 नवबंर से 26 जनवरी 2024 तक गांव गांव विकास के साथ योजनाओं को लेकर संकल्प यात्रा निकाला जा रहा है। सोमवार को बथावर और कटेहरा में सकल्प रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओ से अवगत कराया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विकसीत भारत का संकल्प दोहराया ।

भारत सरकार द्वारा 2047 तक हर गांव को विकसीत करते हुए विकसीत भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित और पात्र लाभार्थियों को दिलाने की मुहिम शुरू किया गया है। इस क्रम में बथावर और कटेहरा में चौपाल व संकल्प रथ यात्रा के माध्यम से एलीईडी व पंपलेट वितरण करके केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना से अवगत कराते हुए पंजीयन कराया।

 बीडीओ केके सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने कहा कि देश के जागरूक नागरिकों के माध्यम से हर गांव को विकसीत करने का पहल शुरू किया है। यह विकसीत संकल्प रथ यात्रा प्रत्येक गांव में प्रतिदिन लोगों को योजना के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लाभ दिलाया जा रहा है।

इसके पूर्व प्रधानमंत्री सम्मान निधि ,उज्जवला योजना,पेंशन, सामुहिक विवाह, आयुष्मान योजना सहित विभिन्न योजना के तहत दर्जनो लाभार्थी और किसानों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, मंडल अध्यक्ष अरूण मिश्रा प्रताप सिंह,भानू सिंह चौहान,सचिव पवन दूबे सहित अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ