Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोटा अनाज प्रयोग के लिए एनसीसी कैडेटो नें रैली निकाल किया जागरूक

चन्दौली,
धानापुर l 91यू पी बटालियन दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल पी के मिश्रा के आदेशानुसार अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीद गांव के एनसीसी कैडेटों ने मोटा अनाज के उत्पादन एवं प्रयोग के लिए जागरूक रैली निकाली। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती हरिजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 रैली वैनर , स्लोगन, पोस्टर के साथ शहीद गांव, श्रीकांतपुर,डेढवलिया होते हुए विद्यालय में आकर गोष्टी में बदल गयी। कैडेटों एवं छात्र छात्राओं को मोटा अनाज की उपयोगिता एवं फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तथा कैडेटों को मोटा अनाज के प्रयोग एवं पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।


कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि मोटा अनाज के सेवन से मिलने वाले आयरन, ज़िंक, कैल्शियम जैसे खनिज शारीरिक एवं मानसिक लाभ पहुंचाता है।इस अवसर पर हवलदार विशाल तामंग हरीश श्रीवास्तव, संतोष ,प्रेम नाथ‌ , रविकुमार रामप्रकाश अरविंद,अमरेन्द्र,मृत्यजय, आशुतोष कैडेट एन्जेल गुप्ता,अंश प्रिया, सृष्टि, निधि,आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ