सोलर संचालित पम्प हाउस की स्कूली बच्चों ने जानी खासियत

चंदौली l
ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर समेटे चंदौली जिले में बुधवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा आयोजित की गई।जिसमें काफी संख्या में सरकारी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों के लिए इस यात्रा में शामिल होना एकदम अलग अनुभव रहा।उन्होंने जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से ग्रामीणों को दी जा रही पेयजल सप्लाई देखी। प्लांट पहुंचे बच्चों ने साेलर से चलने वाली पानी टंकी और पम्प हाउस भी देखा।

उनको जब पता चला कि पानी टंकी सोलर ऊर्जा से चलती है तो वो हैरान रह गये।एफटीके महिलाओं ने जल जांच का परीक्षण कर बच्चों को जल उपयोगिता के महत्व बताए। यात्रा का शुभारंभ बीएसए कार्यालय से सीडीओ सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर किया।स्कूली बच्चों को पेयजल की उपयोगिता बताने के साथ जल जीवन मिशन की महेवा पेयजल योजना का भ्रमण कराया गया।

इस दौरान स्कूली बच्चों को पानी की टंकी और पम्प हाउस दिखाया गया।उनको ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया दिखाई गई।सोलर से संचालित इस योजना में हो रही बिजली की बचत और इससे होने वाले फायदे भी समझाए गये।पेयजल स्कीम पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा