Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसजनों नें केक काटकर पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी का मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट ! विजय कुमार गुप्ता 

चन्दौली,
मुग़लसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर शनिवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस पर केक काटकर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेसजनो ने खुशीयां मनाया।

 इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि सोनिया जी त्याग की प्रतिमूर्ति व दुनिया के सशक्त महिलाओं में एक है । उन्होंने प्रधानमन्त्री की कुर्सी त्याग कर यह साबित किया कि आज कुर्सी के लालच में किसी भी स्तर तक चले जाने वालों से मिलो आगे है, जब वे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरमैन थी ।

दस साल के सरकार में जननी सुरक्षा अभिनियम , मिड डे मिल , राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम ,शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, सूचना का अधिकार सहित कई गरिबो के हित की कल्याणकारी योजनाये ग़रीबों के लिए हितकारी साबित हुई। आज ग़रीब जनता महँगाई , बेरोज़गार का दंश झेल रही है।

पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि आदरणीय सोनिया गांधी जी का समर्पण, त्याग और दूरदृष्टि कांग्रेस परिवार की मजबूती है। सोनिया को गांधी भारतीय राजनीति में मजबूत स्तंभ व त्याग, समर्पण की प्रतिमूर्ति है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता,आंनद शुक्ल,बृजेश गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता,कमरुल बारी,राकेश सिंह,तारिक अब्बास, हम्मीर शाह जायसवाल,रामसेवक पटेल, सुनील प्रजापति, बबलू कुमार, अंकज कुमार, मोहन गुप्ता, राजेश गुप्ता, सन्नी शर्मा ,सुशील सिंह, विकास कुमार सेठ,आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ