चंदौली l विगद 01माह पूर्व पीड़ित साहब कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी मथुरापुर,(रामनगर), थाना कन्दवा,जनपद चन्दौली द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा.अनिल कुमार के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रार्थनापत्र दिया गया कि साइबर अपराधियों द्वारा एटीएम की वैलिडिटी बढाने की बात बताकर प्ले स्टोर से एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराकर खाते से 45800/ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी की गई है l
उपरोक्त शिकायत के सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा साईबर क्राइम सेल प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
जनपदीय साइबर क्राइम सेल चन्दौली द्वारा उपरोक्त शिकायत के सन्दर्भ में कार्यवाही कर पीड़ित के खाते में 45800/धनराशि वापस करायी गई।
0 टिप्पणियाँ