जीवन सफल हो न हो सार्थक होना चाहिए-शान्तनु महाराज

 जीवन लंबा न हो, मगर गहरा होना चाहिए

Chandauli,
धीना। देश को बचाने के लिए खुदी राम बोस,भगत सिंह, सुखदेव व चंद्रशेखर आजाद ने अपनी जान गंवाकर युवाओं में जोश भरने का काम किया था।उनकी सोच ने भारत माता की बेड़ियों को तोड़वाने के लिए अहम योगदान रहा।उक्त बातें प्रख्यात कथावाचक शान्तनु महाराज ने आपरूपा देवी मेमोरियल ट्रस्ट व रामायणम परिवार की ओर से आयोजित अनिरुद्ध टेक्निकल एजुकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट कुशहा के परिसर में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय शौर्य कथा के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने देश मे संस्कृति व एकता का संदेश दिया है।उन्होंने दुष्टों का नाशकर धरती को स्वर्ग बनाने के लिए तमाम कार्य किया।देश को बचाने के लिए माताओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण योगदान किया है।वीर हकीकत राय ने मात्र 14 साल की उम्र में हिंदुत्व को जगाने का काम किया था।

हिंदुओं को अपने धर्म के प्रति जागना जरूरी है।तभी राष्ट्र का नवनिर्माण किया जा सकता है।
राधा तेरी चुनरी,गणेश की मम्मी पाव भर भांग पिया दा आदि गानों पर सड़क पर नाचने वाला कदापि हिन्दू नहीं हो सकता है।व्यक्ति का जीवन सफल न हो सार्थक होना चाहिए।

इस मौके पर आयोजक संजय कुमार सिंह, प्रताप नारायण सिंह, अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, मनीष सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुनील सिंह, महेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, बलवंत सिंह,मृत्युंजय सिंह दीपु, धीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह फकीर, ओमप्रकाश सिंह, विनय सिंह,ट्विंकल सिंह,परमानंद सिंह,आलोक राय आदि रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा