जिलाधिकारी नें उरगांव मे बन रहे खाद्यान भंडारण का किया निरिक्षण


रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली:- जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने विकास खण्ड सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरगाव में बन रहे खाद्यान्न भण्डारण के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराने का निर्देश अधीनस्थों को दिया।

इस मौके पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को सभी निर्माणाधीन खाद्यान्न भंडारण के कार्यों में तेजी लाने निर्देशित किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न हो अन्यथा संबंधित के खि
लाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न भण्डारण का दुकान बनने के बाद राशन इसी गोदाम में रखा जायेगा। यहीं से कोटेदार खाद्यान्न का वितरण करके कार्ड धारकों को वितरण करेंगे। सरकार की मंशा है कि सस्ते गल्ले की दुकान पर ही जरूरत का सभी सामान उचित मूल्य पर प्रदान किया जायेगा। सस्ते गल्ले की दुकान पर ही कामन सर्विस सेन्टर की स्थापना की जायेगी। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ0 रक्षिता, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा