चंदौली,
सकलडीहा l सकलडीहा विकास खंड के दिघवट और खोर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह व परियोजना निदेशक वीवी सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
जनचौपाल में मुक्त खाद्यान, उज्वला गैस कनेक्शन,शौचालय, आवास व आयुष्मान कार्ड जैसे बहुत सारे लाभ लोगों को दिया जा रहा है । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल जीवन मिशन विभाग के अधिकारियों द्वारा स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
इस मौके पर डीसी मनरेगा आर के चतुर्वेदी, बीडीओ के. के. सिंह, सीडीपीओ अवधेश सिंह, एडीओ बजरंगी पाण्डेय, बीओ पीआरडी रजनीश पाण्डेय,आशीष गुप्ता,सचिव संजय यादव, प्रधान शिला राजभर,प्रधान प्रतिनिधि राम सूरत राजभर, बच्चा यादव, टुनटुन सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ