छत के रास्ते दुकान में घुसकर चोरों ने नगदी पर किया हाथ साफ

चंदौली,पीडीडीयू नगर l स्थानिय कोतवाली थाना अंतर्गत जीटी रोड काली मंदिर के सामने लगने वाली पुलिस पिकेट के बगल में स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र नामक दुकान के छत पर से हौसला बुलंद चोर दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गए और लगभग 2000 रुपये कैस अपने साथ ले गए।

इस बाबत दुकान संचालक ने विपिन जायसवाल ने बताया कि हम अपने निर्धारित समय से रात्रि में दुकान का ताला बंद कर अपने घर चले गए थे जब सुबह दुकान का मेन शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और जब जांच पड़ताल की तो गल्ले में रखा लगभग ₹2000 का कैश गायब था।

 सूचना के बाद पहुंचे कस्बा इंचार्ज हरिकेश नें छानबीन करने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गये l

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा