मिशन के तहत सामाजिक कार्य करना सराहनीय-विधायक

चंदौली,
धीना। समाजसेवा को मिशन के रूप में लेकर सामाजिक कार्य करना समाज हित के लिए सराहनीय है।आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन समाज सेवा में कुष्ठ रोगियों, बच्चों की निःशुल्क इलाज, गरीबों ,असहायों,जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है।जो काफी सराहनीय कार्य है।

उक्त बातें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में गुरुवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ आशीष गौतम के सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान कही।उन्होंने कहा कि सेवा मिशन का कार्य समाज हित के लिए एक सुखद संदेश है।

संस्था के सहयोग के लिए मैं सदैव तैयार रहूंगा।समाज के दबे कुचले लोगों को हर सम्भव प्रयास कर उनका मदद करना काफी अच्छा कार्य है।महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम प्रबंधक सुनील सिंह व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।संस्था के खाद्यान्न संग्रह कार्यक्रम के तहत संस्थापक ड़ा0 आशीष गौतम के बरहनी पहुंचने पर मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी के प्रबंधक सुनील सिंह,प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह,धनंजय सिंह आदि ने शानदार स्वागत किया।

इस मौके पर भगवती त्रिपाठी, आशीष सिंह,नरेंद्र सिंह,कमलेश सिंह, अशोक वर्मा, अरुण कुमार, नंदलाल सिंह, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपू, अनिल सिंह, बलराम पाठक आदि लोग रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा