Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सिरोहीपुर घटना को लेकर भाकपा माले का एक प्रतिनिधि मंडल सकलडीहा कोतवाल से लगाया गुहार 
चन्दौली, सकलडीहा l भाकपा माले का एक प्रतिनिधि मंडल सकलडीहा थानाध्यक्ष से मिला l सिरोहीपुर में 4 दिसंबर रात 9:00 बजे फल व्यवसाई कमलेश राजभर व उनके भाई अखिलेश राजभर को घर मे घुसकर बुरी तरीके से मारा पीटा गया l जिनका इलाज जिला अस्पताल चंदौली में चल रहा है जानकारी हासिल की गई इस पूरी घटना में कोतवाली की संवेदनहीनता की झलक दिखाई दी अभी तक थाने के तरफ से एक भी सिपाही जिला अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्तियों के इलाज की खानापूर्ति नहीं कर पाए हैं थाना अध्यक्ष के तरफ से बताया गया कि मामला संज्ञान में है थाने की तरफ से मेडिकल मुवायना कराकर मुकदमा की कार्रवाई पूरी की जाएगी व दोषियों की गिरफ्तारी होगी l

         भाकपा माले ने परिजनों को सहानुभूति देते हुए इस न्याय की लड़ाई में पूरी ताकत से शामिल होने का आश्वासन दिया कोतवाली के तरफ से किसी तरह की कोताही बरतने पर उच्च अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी l योगीराज में बढ़ते अपराध के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा l

    प्रतिनिधि मंडल में शशिकांत सिंह, रमेश राय, उमानाथ चौहान, सारनाथ राय, तेजू राय, रामधार राजभर, शंभू राजभर, मदन राजभर शामिल रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ