Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नीलम ने जीती राज्यस्तरीय बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली l उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ द्वारा बुलंदशहर में 02 से 04 दिसम्बर तक आयोजित राज्यस्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें चंदौली जनपद से नीलम सिंह चौहान एवं प्रीति पटेल ने जिले का प्रतिनिधित्व किया था जहाँ नीलम चौहान ने गोल्ड मेडल जीता।

चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिलामहासचिव व नन्द बॉक्सिंग एकेडमी कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि नीलम सिंह चौहान 54 से 57 केजी भारवर्ग में बागपत, गोरखपुर,कुशीनगर जैसे जनपद को हराकर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार पुनः नेशनल प्रतियोगिता हेतु चयनित के लिए दावा मजबूत की एवं पिछले बार की नेशनल सिल्वर मेडल का रंग बदलकर प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जितना चाहेगी।

चंदौली बॉक्सिंग एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष विनीता अग्रहरि ने नीलम सिंह चौहान को नेशनल प्रतियोगिता में चयनित होकर पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ