Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध-बीडीओ

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर


चन्दौली,
सकलडीहा l विकास खण्ड के ग्राम सभा विशुनपुरा में विकसीत संकल्प यात्रा कार्याक्रम के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और पंजीयन कराया गया। अंत में सरकारी की विभिन्न योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

बीडीओ के के सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिये लगातार गांव-गांव में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इससे गांव के अधूरे विकास को पूरा कराया जा सके।

 विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अन्तिम और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना है।

 इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबधी विभाग के खिलाफ कार्रवाई कराया जायेगा। इसके पूर्व प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना,पीएम सम्मान, उज्जवला योजना सहित अन्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

अंत में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन स्तर में कितना सुधार हुआ मेरी कहानी मेरी जुबानी के क्रम में उनके अनुभव को भी उपस्थित लोगों ने एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुवल सुना ।

कार्यक्रम मे बीडीओ के.के.सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा, ए डी ओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,प्रधान बिन्दुमती देवी, प्रधान अमित सिंह, प्रधान बलारपुर राकेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि अभय यादव, सचिव संदीप गौतम, मनोज सिंह, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सहायक समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण महिलाये उपस्थित रहीं l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ