चंदौली,
इलिया l राकेश जायसवाल पुत्र स्व0 मारकंडेय जायसवाल उम्र 37वर्ष निवासी ग्राम खरौझा थाना इलिया जनपद चन्दौली को 315बोर अबैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ बुधवार की प्रातः 8:20 बजे खरौझा नहर पुलिया पर से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है l
थाना प्रभारी इलिया हरिश्चन्द्र सरोज नें बताया कि एसपी चन्दौली के निर्देशन मे जिले मे चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था मे उक्त व्यक्ति खरौझा नहर पुलिया पर बैठा मिला l कड़ाई से पूछताछ और चेकिंग की गयी तो उसके पास से 315 बोर का एक अबैध तमँचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ l
जिसके निशानदेही पर पुलिस हिरासत मे लेकर मु0अ0सं0 144/2023 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है l गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज, का0 रमेश यादव, व का0 प्रमोद यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली शामिल रहे l
0 टिप्पणियाँ