निराश्रित गोवंशों को भेजा गया गोशाला

रिपोर्ट संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
सकलडीहा, जिला प्रशासन के निर्देश पर सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक गोवंशों केा पशुआश्रय केन्द्र भेजा गया। पंचायत विभाग की ओर से चलायी जा रहे अभियान से किसानों को सहुलियत मिली है। यह अभियान लगातार चलाया जायेगा।

सकलडीहा चहनिया और धानापुर ब्लॉक के गांव से लेकर मुख्य मार्ग पर छुट्टा पशुओं के घूमने से किसानों में भारी आक्रोश है। वही दूसरी ओर सड़कों पर घूमने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जबकि इन दिनों कोहरा के कारण सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। यही नही सांड़ों द्वारा अपने सिंह से मारकर घायल भी कर दे रहे है।

ग्रामीण व किसानो की शिकायत पर पंचायत विभाग की ओर से सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक के मथेला,रानेपुर, खंडवारी, रमौली ,तेन्दुई सहित विभिन्न गांवों में सफाईकर्मियों के माध्यम से दो दर्जन से अधिक निराश्रित गोवंशों केा पकड़कर पशुआश्रय केन्द्र सर्वांनंदपुर और पटपरा और तारापुर भेजा गया।

 इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर तुरंत पशुओं को पकड़कर पशुआश्रय केन्द्र भेजा जायेगा। इस मौके पर पंचायत सहायक अजय गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा