चंदौली,
मुगलसराय l कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर पांच चोरों (रहमान,राजेश,विवेक,रनवीर श्रेयाशं) को गिरफ्तार किया गया वहीं उनके पास से चोरी के सोने के आठ चैन,दो मंगलसूत्र,तीन अंगूठी, एक लॉकेट,एक जोड़ी कान का झुमका,एक जोड़ी कान का झाला,चार कील,आठ जोड़ी चांदी की पायल,आठ जोड़ी बिछिया,छ चांदी की अंगूठी,एक फूल करधनी एक, एक मोबाइल व ₹5300 नगद बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग आपस में मिलकर बन्द मकानो में पीछे से घुसकर ताला तोड़कर चोरी करते हैं तथा मिलने वाले पैसों और सामानों को आपस में बाटकर जुआ खेलने के साथ नशा करते हैं।जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।पुलिस ने चोरों को मुखबिर की सूचना पर इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के खेल के मैदान में आपस में चोरी के माल का बंटवारा करते समय गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह,चौकी प्रभारी रेलवे कॉलोनी हेमंत कुमार यादव,चौकी प्रभारी कस्बा हरिकेश,कास्टेबल प्रवीण मिश्रा,का0 शंकर,का0 विशाल गिरी,का0 सत्येंद्र गुप्ता,का0 आलोक सिंह,उ0नि0 अमित कुमार सिंह थाना अलीनगर,का0 शैलेंद्र कुमार थाना अलीनगर व धर्मेंद्र कुमार यादव थाना अलीनगर जनपद चंदौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ