चन्दौली,
सकलडीहा l कोतवाली पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त राजा पुत्र महंगी राम निवासी ग्राम व थाना स्थानीय को दिनांक 08/01/2024 सोमवार को 12:15 बजे अलीनगर तिराहा टैम्पों स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया l वहीं मुकदमा उपरोक्त की अपहृता को बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है l
कोतवाल राजीव कुमार सिंह नें बताया कि थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 08/2024 धारा 363,366,376भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु दी जा रही दबिश के क्रम में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया l वहीं मुकदमा उपरोक्त की अपहृता को बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है l
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0मीरा यादव, हे0का0राजेंद्र प्रसाद यादव व का0रविप्रकाश तिवारी शामिल रहे l
0 टिप्पणियाँ