चन्दौली,सकलडीहा, जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे बुधवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ सकलडीहा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्टॉप कमी की शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मनिहरा गांव में हास्पीटल निर्माण की जांच भी किया। जिलाधिकारी के जांच पड़ताल से खलबली मची हुई है।
जिलाधिकारी द्वारा तहसील क्षेत्र के ताजपुर, धानापुर, रामगढ़, कटसिल नईबाजार, धरहरा आदि स्थानों पर स्टांप कमी की शिकायत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौका मुआयना किया। इसके बाद चहनिया होते हुए मनिहरा गांव पहुंचे। जहां एक हास्पीटल के निर्माण हेतु जमीन का जांच पड़ताल किया। इसके बाद अधिकारियों से वार्ता करते हुए वापस लौट गये।
फोटो: सकलडीहा क्षेत्र में जिलाधिकारी निखिल कुमार टी फूंडे द्वारा जांच पड़ताल करते हुए साथ में एसडीएम
इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से स्टॉप कमी की शिकायत किया गया था। जिसका जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सहित क्षेत्रीय लेखपाल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ