Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सम्पूर्ण भारत एक मंदिर और उसकी जनता पुजारी है - अंजनी सिंह

चंदौली,
धानापुर ।क्षेत्र के खड़ान गांव में बिंदपुरवा काली मंदिर परिसर में शिवदानी बिंद के नेतृत्व में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ नेता जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया l तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें चकिया,पिपरी,कवइं, पहाड़पुर, धानापुर, खड़ान सहित आस पास के गांवों से नेता जी के अनुयाइयों ने भाग लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया।

फोटो : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के अवसर पर खड़ान में उनके विचारों को व्यक्त करते अंजनी सिंह

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा नेता जी का व्यक्तित्व बड़ा ऊंचा था उन्होंने संपूर्ण भारत राष्ट्र को ही मंदिर मान कर राष्ट्र की जनता को ही राष्ट्र रुपी मंदिर का पुजारी माना था हम सभी को चहिए कि नेता जी के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र में अमन चैन भाइचारा स्थापित करें और भारत में आपसी एकता एवं भलाई के लिए काम करें।

इस अवसर पर मुकर बिंद,जगत बिंद,शिवपाल बिंद, रामचरण बिंद,गणेश बिंद,हनुमान राय,गिरिजा यादव,शिवधारी राजभर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ