चंदौली,
सकलडीहा l थाना क्षेत्र के ओरवा गांव में 13 जनवरी शनिवार की देर रात एक युवती में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया l सूचना पर पहुंचे सीओ रघुराज व कोतवाल राजीव सिंह नें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से फंदे से शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया l वहीं उसके पति,सास व ससुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कार्यवाही प्रचलित है l
डबरिया निवासी रमाकांत राम की बेटी बबिता की शादी छः महीने पहले मई 2023 में ओरवा गांव निवासी चौथी राम के पुत्र बब्बू कुमार भारती के साथ हुई थी l ग्रामीणों नें बताया कि बब्बू कुमार भारती अन्य प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है और मात्र 10 दिन पहले घर पर आया था तथा लगभग 20दिन पहले ही बबिता को उसके ससुर नें मायके डबरिया से विदा कराकर ओरवा लाया था l रात में खाना बनाकर सबको खिला पिलाकर बबिता नें नजाने क्यों फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया l
वहीं कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि मायका पक्ष के द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पति बब्बू कुमार व ससुर चौथी राम व सास श्यामरती देवी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी l
0 टिप्पणियाँ