चंदौली,
धानापुर l उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप प्रदेश भर में पशुपलकों को तटष्ठ बनाने के लिए पशुओं के रख रखाव हेतु विशेष जानकारी उनके विमारियों का निःशुल्क ईलाज व दवा वितरण किया जा रहा है जिसके क्रम में ग्रामपंचायत मिर्जापुर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेला का आयोजन किया गया। मेले में पशुओं का निशुल्क इलाज कर दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने गौ-पूजा कर एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे l
पशुपालकों को राजेश सिंह संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालको के हित मे लगातार काम कर रही है। उसी क्रम मे प्रत्येक ग्राम सभा मे शिविर लगाकर पशुओं को निःशुल्क इलाज और दवा वितरण किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा की पशुपालक लाभान्वित होंगे।
इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 विनोद सिंह ने पशुपालको को बेहतर पशुपालन और पशुओ मे होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी। मेले मे आये 75 किसानों के सैकड़ो पशुओं के रोगों का इलाज कर निशुल्क दवा वितरित की गई। इस मौके पर डॉ0 विनोद यादव, राकेश यादव, सुरेश यादव वेटनरी फार्मासिस्ट बबलू कुमार , सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ