लूट की नियत से व्यवसायी के घर घुसे बदमाशों नें पिता पुत्र को मारपीट कर किया लहूलुहान

चंदौली,
अलीनगर l थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे चंद्रभूषण केसरी के घर मंगलवार की देर रात्रि दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों नें डकैती के नियत से घर में लगा शटर तोड़कर अंदर घुस गये और चंद्रभूषण 65वर्ष व पुत्र प्रिंस 35वर्ष को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया l वहीं शोर शराबा होने व आसपास जागरण होने पर बदमाश भाग खड़े हुए l सूचना पर पहुंची पुलिस नें दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ ईलाज चल रहा है l


 पचपेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे चंद्रभूषण केसरी की दुकान व दूसरे मंजिले पर निवास है।बदमाश जब घर का सटर तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गये। तो खटपट की आवाज सुनकर चंद्रभूषण ने दूसरे मंजिले से ही आवाज लगाई जिसपर कुछ बदमाश पहुंचकर असलहा के नोक पर मारपीट कर लहालुहान कर दिया। पत्नि कलावती के शोर शराबा पर कमरे में सो रहा पुत्र प्रिंस बाहर निकला तो उस पर भी बदमाश टूट पड़े। जिससे प्रिंस भी चोटिल हो गया। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस नें मामले की जाँच में जुट गयी l

बुधवार को मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी विनय प्रताप सिंह,सीओ अनिरूद्ध सिंह के अलावा एसपी डॉ अनिल कुमार ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गएlइस संबंध में पूछे जाने पर एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए टीम गठित कर दिया गया है।जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा