पुलिस चौकी के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत से सनसनी

गश्त के वजाय सोती रही पुलिस और चौकी के सामने अधेड़ व्यक्ति नें तोड़ा दम 

चंदौली,
सकलडीहा l कोतवाली अंतर्गत डेढ़ावल पुलिस चौकी के ठीक सामने संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी l पुलिस का कहना है कि व्यक्ति शराब के नशे में खुले आसमान के निचे सो गया और ठण्ड लगने से उसकी मौत हो गयी l पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया l

फोटो : डेढ़ावल पुलिस चौकी के सामने मरा पड़ा अधेड़ का शव

तेंदुई सकलडीहा निवासी दिनेश चौहान पुत्र अर्जुन चौहान उम्र 43 वर्ष राजगीर मिस्त्री है जो डेढ़ावल गांव में ही मकान का काम करके घर न जाकर डेढ़ावल चौकी के पास खुले आसमान के निचे सो गया जिसकी ठण्ड लगने से मृत्यु हो गयी l

वहीं सकलडीहा कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि शव को को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी l

पुलिस चौकी के पास लगता है शराबीयों का मेला

लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी डेढ़ावल के आसपास लगभग रात 10:00बजे तक शराबीयों का मेला लगा रहता है l पुलिस मुक दर्शक बनकर देखती रहती है जिनके निष्क्रियता के कारण ही ऐसी घटना हुईं है l

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा