चन्दौली,
अलीनगर l 02 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये एक साथ रहने को तैयार हुये।
महिला थानाध्यक्ष अलीनगर प्रियंका सिंह नें बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली डॉ अनिल कुमार के निर्देशानुसार बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनःखुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है।जिसके क्रम में ऐसे ही 02 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुए रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी घर भेजा गया।
0 टिप्पणियाँ