अध्यक्ष पद को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुने गये पदाधिकारी
चंदौली,
सकलडीहा l मुख्य चुनाव अधिकारी बुद्धिराम और सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह,जर्नादन मिश्र,सुरेश सिंह यादव व दीनानाथ वर्मा के नेतृत्व में भारी गहमागहमी के बीच सकलडीहा बार एसोसिएशन चुनाव गुरूवार को सम्पन्न हुआ l अध्यक्ष पद पर कुल 356 मतों में 186 मत पाकर 17 मतों से अंगद सिंह कुशवाहा विजयी रहे l वहीं दूसरे उम्मीदवार कुबेर सिंह 169 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा महामंत्री सहित अन्य पदों पर निर्विरोध चुने गये l निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता समर्थक द्वारा मालाफूल से लाद दिया गया l पांच मत दोनों उम्मीदवारों को पड़ने के कारण चुनाव अधिकारी नें अवैध घोषित कर दिया l
वही महामंत्री पद पर उमाशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी और कार्यकारिणी में प्रभुनारायण सिंह, रामदुलार सिंह यादव, मनोज कुमार पांडेय,गिरिश यादव, बलवंत सिंह यादव,प्रमोद कुमार सिंह, योगेन्द्र मिश्र निर्विरोध चुने गये है। कोषाध्यक्ष और सहायक सचिव प्रशासन व पुस्तकालय मंत्री पर किसी ने नामांकन नही किया है। चुनाव अधिकारी बुद्धिराम व राजकुमार सिंह और जनार्दन मिश्र ने बताया कि 17 मतों से अंगद सिंह कुशवाहा निर्वाचित घोषित किये गये। शेष अन्य पदों पर निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों की घोषणा किया गया।
इस मौके पर पंकज सिंह, नितिन तिवारी,अशोक मिश्र, जगदीश सिंह, रमाकांत पांडेय,अरूण कुमार,दिनेश सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह,भूपेन्द्र नारायण सिंह, रोहित सिंह, शिवकुमार सिंह,अभय वर्मा, अतुल तिवारी,अशोक यादव,अजय रंजन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ