Hot Posts

6/recent/ticker-posts

24फ़रवरी को महेशुआ में आयोजित होगी खण्ड स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा-के.के.सिंह

न्दौली,
सकलडीहा l जनपद में सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत विकास खण्ड सकलडीहा में खण्ड स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा दिनांक 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार महेशुआ के परिसर में प्रातः 10:00 बजे से ओपन एज कैटेगरी में आयोजित की जाएगी l प्रतियोगिता में स्थानीय ब्लॉक का ही निवासी प्रतिभाग कर सकेगा l समस्त प्रतिभागी अपने आधार कार्ड की एक छाया प्रति साथ अवश्य लाएंगे l


खेल स्पर्धा में निम्न खेल विधा सम्मिलित है

100मी दौड़ (बालक एवं बालिका)
200मी दौड़ (बालक एवं बालिका)
400मी दौड़ (बालक एवं बालिका)
800मी दौड़ (बालक एवं बालिका)
वालीबॉल (बालक एवं बालिका)
कबड्डी (बालक एवं बालिका)
कुश्ती (बालक 50kg, 55kg, 60kg, 65kg, 70kg एवं बालिका 40kg, 45kg, 50kg, 55kg, 60kg)

प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु  क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री रजनीश पांडेय से मोबाइल नंबर 8869995104 पर सम्पर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ