चन्दौली,
सकलडीहा l क्षेत्र के रानेपुर के समाजसेवी अमित सिंह के प्रयास से सलेमपुर से रानेपुर तक पांच किमी लम्बी जीर्ण शीर्ण गड्ढे में तब्दील हुई सड़क का कार्य करायें जाने को लेकर ई0 राजेश कुमार अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग चन्दौली द्वारा मंजूरी मिल गयी है l जल्द ही कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा l
श्री सिंह ने बताया कि ग्राम सभा रानेपुर से सलेमपुर मार्ग 05 किमी लम्बी है l काफी दिनों से जीर्ण शीर्ण और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो जाने से अपनी बदहाली पर आँसू बहा रही थी l जिसपर आने जाने वाले राहगीरों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, खासकर स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो जाया करते थे l
इसको लेकर वर्षा ऋतू से लेकर अब तक लगातार किये गये प्रयास और यूपी सरकार द्वारा जारी पोर्टल आईजीआरएस पर मेरे द्वारा शिकायत किया गया था l संबंधित अधिकारियों ने जाँच पड़ताल कर सड़क मार्ग को जीर्णोद्धार हेतु मंजूरी दे दी है l जल्द ही कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा l इस मार्ग से होकर गोपालीपुर , बछौली, छित्तमपुर, भलेहटा, प्रभुपुर, ईटवा, अमिलाई, जमुरना, केशवपुर, शिवदासीपुर, रमरेपुर, विरना, मोहरगंज, रमौली सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणो को रानेपुर सलेमपुर होते हुए सकलडीहा तहसील मुख्यालय जाने में सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान गांव के मक्खन सिंह, अनुज सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, डॉ एस.पी.राय अरुण सिंह अमरनाथ सिंह बंटी सिंह, झब्लू सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्रीनिवास चौबे, चन्द्र भूषण सिंह महेंद्र चौबे, मकसूदन सिंह, अंजनी चौबे, दीना सिंह इत्यादि लोगों ने खुशी जाहिर किया l
0 टिप्पणियाँ