Hot Posts

6/recent/ticker-posts

किसान आंदोलन के समर्थन में डाक बंगला मथेला पर कल होगी बैठक

न्दौली,
चहनिया l क्षेत्र के मथेला स्थित डाक बंगला पर दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की एक बैठक शनिवार को दोपहर के 11:00 बजे आयोजित होगी l जिसमे दिल्ली आंदोलन के समर्थन में भाग लेने पर क्षेत्र के बहुसंख्यक किसानों से राय, तैयारियों पर चर्चा किया जायेगा l

फोटो : भाकिमसंयू वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह

युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह ने बताया कि देश भर के किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी और कृषि कर्ज माफी समेत अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा 'दिल्ली चलो' मार्च का समर्थन करने उनमे सहभागी बनने और विचार विमर्श कर आंदोलन में भूमिका निभाने पर विस्तार से चर्चा की जायेगी l

बैठक में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के बहुसंख्यक किसान भाग लेंगे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ