नियामताबाद ब्लॉक परिसर में 28 जोड़ो ने लिया सात फेरे ,गरीब बेटियां अब अपने पिता का नहीं बनेंगी बोझ

लाभार्थियों का 1,68,000 शादी आयोजन में खर्च 

रिपोर्ट / संदीप कुमार

न्दौली,
डीडीयू नगर नियामताबाद ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को किया गया।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आरम्भ किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य व खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र शुक्ला मौजूद रहे। 

ब्लाक परिसर में विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ 26 जोड़ों का विवाह व दो मुस्लिम जोड़ो का निकाह कराया गया।
ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब बेटियों की शादी का जिम्मा लेकर इसका बखूबी निर्वाह कर रही है।पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कार्यक्रम में गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को काफी राहत मिली है।

खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 28 जोड़ो जिसमें 26 जोड़ों का विवाह व दो जोड़ों का निकाह कराया गया। लाभार्थियों को बैंक खाते में 35 हजार रुपया भेज कर सीधा लाभ पहुंचाया गया।दस हजार रूपए का उपहार भी दिया जा रहा है।शेष छ हजार रुपए प्रत्येक लोगों से काटकर व्यवस्था में लगाया गया।जो लोगों को गले के नीचे नहीं उतर रहा।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा