Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दो पक्षों से 37 लोगों को पांच-पांच लाख के जुर्माने में किया गया पाबंद

दूध लेने को लेकर एक फरवरी को दो पक्षों में जमकर हुआ था बबाल

दोनों पक्ष से दस लोगों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा, चार भेजे जा चुके है जेल,एक की मौत

Lucknow news- खबर यूपी के जनपद चंदौली के कोतवाली सकलडीहा अंतर्गत डेढ़गांवा गांव की है जहाँ बीते एक फरवरी को एक डेयरी से दूध लेने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोग दर्जनों की संख्या में पहुंचकर एक ईट भट्टे पर जमकर बवाल मचाया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इलाज के दौरान बीते मंगलवार को 45 वर्षीय ज्योति सिंह का मौत हो गया। घटना को लेकर गांव में पीएसी बल और पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके बावजूद गुरूवार की रात में और शुक्रवार को सुबह एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा मारने पीटने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतकर विरोध किया। मौके पर पहुंचे सीओ सहित अन्य अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामलें को शांत कराया।

फोटो: डेढ़गांवा गांव में दलित वस्ती में महिला और ग्रामीणों को समझाते हुए सीओ रघुराज व एसओ राजीव सिंह 

गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम न्यायालय से दोनों पक्ष के 37 लोगों को पांच पांच लाख से पाबंद किया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई से खलबली मची है। डेढ़गांवा गांव में बीते दो सप्ताह से गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच तनाव कम होने के नाम नही ले रहा है। बीते एक फरवरी को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुआ था। मामले में एक पक्ष से दो लोग गभीर रूप से घायल होगये। जिसमें एक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मंगलवार को मौत हो गयी।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व में दो लोगों के खिलाफ SC/ST व वही दूसरे पक्ष से आठ लोगों के खिलाफ मारपीट बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को जेल भी भेज दिया गया है।ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग गुरूवार की देर रात एक व्यक्ति को मारपीट दिया। शुक्रवार को सुबह भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर उतकर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर बबाल मचाया।पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया ल वही पुलिस की रिपोर्ट पर एसडीएम न्यायालय से एक पक्ष से पन्द्रह और दूसरे पक्ष से 22 लोगों को पांच पांच लाख रूपये में पाबंद किया गया है।

सीओ रघुराज ने बताया कि शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। किसी पक्ष की ओर से विवाद करने पर एसडीएम न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित धनराशि  वसूली जायेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ