ग्रामीणों में हाहाकार, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील के आवाजापुर गांव में जल निगम की लापरवाही से 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद है। इससे हजारों घरों में पानी का भयंकर संकट पैदा हो गया है। नाराज किसानों और ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सोमवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर को ज्ञापन देकर तत्काल जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।
भारतीय अवस्थी किसान संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व में पानी की किल्लत शर्मनाक है। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
ज्ञापन संगठन के वाराणसी अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, अंजनी तिवारी, अवनीश कुमार, मृत्युंजय यादव, राजेश सैनी और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल निगम को निर्देश देकर शीघ्र आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
0 टिप्पणियाँ